पेशावर में सिख हकीम की हत्या, क्लीनिक में घुसकर दागीं 4 गोलियां
पेशावर
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के एक और व्यक्ति को निशाना बनाकर हमला किया गया है। पेशावर के छारसाद्दा रोड पर सिख समुदाय से जुड़े एक हकीम की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने क्लीनिक में घुसकर सतनाम सिंह को चार गोलियां दागीं।
सतनाम सिंह को घायल अवस्था में लेडी रीडिंग हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आगे कहा कि सतनाम सिंह एक दिन पहले ही हस्सन अब्दाल से पेशावर आए थे। एक्सप्रेस ट्रब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर (CCPO) पेशावर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Source : Agency

पाठको की राय